हाजीपुर, मई 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित वार्ड नंबर 15 मगरहट्टा पोखर के पास शुक्रवार की देर शाम शादीशुदा प्रेमी ने चाकू से गोदकर महिला की हत्या कर दी। सुनसान जगह पर हत्या के बाद मौके से वह भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी विक्रम सिहाग, डीएसपी सुबोध कुमार, एफएसएल की टीम, नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसएल टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- वैशाली में बेखौफ अपराधियों का तांडव, महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; इलाके में दहशत मृत महिला हेलाबाजार निवासी स्व. सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी थी। पुलिस हत्यारे की...