बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़कर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। पिटाई करने वालों में गुलावठी नगर पालिका के भाजपा सभासद हिमांशु सैनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सभासद हिमांशु सैनी एक युवक को बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो में हिमांशु सैनी ने अपने समाज के कुछ लोगों से युवक के हाथ पकड़वा रखे हैं और खुद युवक को लाठी से पीट रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर बैठाकर कुछ लोग पंचायत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सभासद हिमांशु सैनी के हाथों मार खाते हुए दिखाई दे रहा युवक पुनीत कश्यप उर्फ बॉबी खुर्जा के अरनिया का निवासी बताया जा रहा है। पुनीत शादीशुदा है ...