शादीशुदा प्रेमिका को आशिक ने पीट-पीटकर मार दिया, 6 बेटियों के सिर से उठा मां का साया
एक संवाददात, जून 6 -- बिहार के रोहतास जिले में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद उसकी 6 बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। वारदात शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप पंचायत अंतर्गत मचवार गांव में शनिवार दोपहर को हुई। मृतका की पहचान मुन्ना बिंद की पत्नी सरिता देवी (34 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सरिता का गांव के ही रहने वाले कमलेश बिंद के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के संबंधों को समाज ने भी स्वीकार कर लिया था। हालांकि शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कमलेश ने सरिता के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को टेंपो से इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.