नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, सिंगर और राइटर पीयूष मिश्रा अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए जोन जाते हैं। अपने करियर में पीयूष ने कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों ने हमेशा उन्हें हर किरदार में सराहा। पीयूष प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर को याद किया। इसमें इमोशनल दूरी, बेवफाई और खुद को समझने का अनुभव शामिल था। यहां तक बताया कि शादीशुदा होते हुए उनका किसी महिला के साथ अफेयर था।अब मैं एक अच्छा पति हूं पीयूष मिश्रा हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने अपनी किताब 'तुम्हारी औकात क्या है' से कुछ बातें शेयर करते हुए साफ-साफ बताया कि कैसे समय और खुद क...