शादीपुर की निष्ठा गुप्ता भारतीय तीरंदाजी टीम में चयनित
बिजनौर, जून 29 -- क्षेत्र के गांव शादीपुर की होनहार तीरंदाज निष्ठा गुप्ता का चयन भारतीय सब जूनियर कंपाउंड आर्चरी टीम में हुआ है। वह दुबई में आयोजित होने वाली यूथ एशियाई आर्चरी चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निष्ठा के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निष्ठा गुप्ता, विवेक गुप्ता की पुत्री हैं। भारतीय सब जूनियर टीम के चयन के लिए 26 से 29 जून तक हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निष्ठा ने तीसरा स्थान हासिल किया और भारतीय टीम में जगह बनाई।निष्ठा पिछले छह वर्षों से मथुरा तीरंदाजी अकादमी में कोच योगेंद्र सिंह राणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी के लिए टाटा आर्चरी के तीन तीरंदाज चयनित वह राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.