जितेन्द्र कुमार झा, दिसम्बर 3 -- बांका के बाबूटोला मोहल्ले की संजना शर्मा ने अपनी लगन और हौसले से अनोखी मिसाल पेश की है। सोमवार को संजना की शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्य प्रकाश शर्मा के साथ हुई। विवाह की देर रात तक चलने वाली रस्मों के बाद जहां अधिकांश दुल्हनें आराम करती हैं, वहीं संजना शर्मा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी। मंगलवार सुबह संजना की एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा मुंगेर में होनी थी। सुबह 4 बजे शादी की रस्में पूरी होने के बाद संजना परीक्षा देने मंडप से सीधे मुंगेर रवाना हो गईं। सुबह 10 बजे से निर्धारित परीक्षा के लिए वह समय पर कॉलेज पहुंचीं। इस दौरान उनके पति सत्य प्रकाश शर्मा परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे। परीक्षा के बाद दोनों पटना के रूपसपुर स्थित ससुराल के लिए निकल पड़े, जहां शाम को रिसेप्शन पार्टी हुई।मां बोलीं- हर बेटी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.