नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवाचौथ से दिवाली तक, त्योहारों की लाइन लगी रहती है। इस दौरान घर में स्पेशल खाना भी बनता है, जिसमें आलू गोभी की सब्जी के साथ पूड़ी का कॉम्बिनेशन काफी पॉपुलर है। सूखी मसालेदार आलू गोभी की सब्जी खूब टेस्टी लगती है, लेकिन क्या आपने शादी-ब्याह वाली आलू गोभी मसाला की सब्जी खाई है? उसका स्वाद तो कुछ अलग ही रहता है। चटपटे से मसाले वाली ग्रेवी के साथ पूड़ी खा कर मजा ही आ जाता है। अक्सर लोग इसे घर पर बनाने का भी ट्राई करते हैं, लेकिन वो हलवाई वाला टेस्ट नहीं आ पाता। शेफ पारुल ने शादियों वाले आलू गोभी मसाला की रेसिपी शेयर की है, साथ ही कुछ खास टिप्स भी। इन्हें फॉलो कर के आप त्योहारों पर घर में वही हलवाई जैसी स्वादिष्ट और चटपटी सब्जी बना सकते हैं।आलू-गोभी मसाला बनाने के लिए सामग्री आलू-गोभी की सूखी मसालेदार सब्जी बनाने के लि...