गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुए व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह ने असुरन चौक के 79 विस्थापित व्यापारियों का मुद्दा उठाया। साथ ही बैंड बाजा संगठन की पांच सूत्रीय मांगें भी डीएम के सामने रखीं। इनमें रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पर रोक, साउंड का मानक तय करना और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करना शामिल है。 यह भी पढ़ें- अवैध कब्जा हटाने और बस संचालन की मांग बैठक का प्रारंभ बैठक की शुरुआत युवा व्यापारी नेता स्व. विशाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रस्ताव से हुई। 2 जून को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री अमर चौबे ने तरंग ओवरब्रिज के बीच कट के कारण लगने...