प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। सहालग के सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की जमकर मांग हो रही है। जिले में कॉमर्शियल सिलेंडर के 12 हजार नियमित कनेकशन धारक हैं और अब तक आठ हजार सिलेंडरों की आपूर्ति विवाह समारोह के लिए की जा चुकी है। मांग लगातार बढ़ती जा रही है। डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि अभी भी आपूर्ति विभाग के पास चार सौ से अधिक आवेदन पड़े हैं। जिसकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके लिए विभाग ने अब एक सेल ही बना दिया गया है। इसमें तैनात कर्मचारियों का काम ही यही है कि वो रोजाना आए आवेदनों पर स्वीकृति पत्र बनाकर दें। जिससे मांग के अनुरूप एजेंसियों को पत्र जारी किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.