लखनऊ, दिसम्बर 29 -- यूपी के मथुरा में शादियों को लेकर मुस्लिम समाज की पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायत में शादियों में होने वाली फुजूलखर्ची और गैर-जरूरी रस्मों पर रोक लगाने के लिए एक यह निर्णय लिया है। साथ ही ना मानने वाले परिवारों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और उनके सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी किया है। यह फैसला कोसी कलां कस्बे में ईदगाह कमेटी द्वारा आयोजित एक पंचायत में गत शुक्रवार को सर्वसम्मति से लिया गया। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन और उपाध्यक्ष हाजी सादिक ने कहा कि पंचायत ने फैसला किया है कि कोई भी मुस्लिम परिवार होटलों, गेस्ट हाउस या मैरिज हॉल में निकाह समारोह आयोजित नहीं करेगा और निकाह सिर्फ मस्जिदों में ही होगा, जबकि वलीमा (शादी के बाद दी जाने वाली दावत) होटलों या दूसरी जगहों पर हो सकता है। उन्होंने बताया कि पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.