नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में लगभग 25 फीसदी तक यात्री बढ़े हैं। अधिकारियों के अनुसार शादियों के सीजन के चलते बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगभग हर रूट की बस में यात्री बढ़े हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। दोनों डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, लखनऊ, हल्द्वानी, मेरठ, बिजनौर, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून आदि शहरों के लिए बसें चलती हैं। डिपो की सभी बसें साधारण और सीएनजी चलित हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि दो नवंबर से पहले डिपो की बसों में रोजाना औसतन 40 हजार यात्री सफर कर रहे थे लेकिन इसके बाद इसमें इजाफा हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.