शातिर हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा कारतूस बरामद
मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने मंगलवार को शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की शिनाख्त विपुल मद्धेशिया उर्फ अमन निवासी डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिण टोला के रूप में किया गया है। पुलिस टीम को फरार हिस्ट्रीशीटर की काफी दिनों से तलाश थी। वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- 25 हजार के ईनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, 500 रुपये बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.