कौशाम्बी, अगस्त 24 -- सरायअकिल थाने के चिरारी गांव निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर के बैंक खाते से साइबर ठग ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए हजारों रुपये पार कर दिया। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का संदेश देखते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत साइबर थाने में की। चिरारी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र ज्ञान सिंह नेवादा कृषि रक्षा इकाई में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उनका वेतन खाता एसबीआई की सरायअकिल शाखा में है। रविवार दोपहर वह किसी कार्य से भरवारी स्थित अस्पताल जा रहे थे। भरवारी पहुंचने पर उन्होंने मोबाइल में बैंक संदेश देखा तो खाते में मात्र 1100 रुपये शेष मिले। अभिमन्यु के अनुसार, किसी शातिर ने उनके खाते से जुड़े क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए स्विगी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 8...