गोरखपुर, मार्च 20 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गुरुवार देर रात बंधुपुर अंडरपास के पास से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, महराजगंज जिले के नौतनवा निवासी राधेश्याम यादव ने पीपीगंज नगर क्षेत्र से एक मोबाइल फोन चोरी किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बंधुपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गौरव तिवारी, उपनिरीक्षक मनीष राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...