अररिया, मई 12 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया शहर के अलग-अलग जगह से हुई सात बाइक की चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे एक चोर को पुलिस ने पूर्णिया जिला के जलालगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर रोहित कुमार चौहान पूर्व से दो बाइक चोरी के मामले में वांटेड है। उनके खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार रोहित की फोटो जिले के अलग-अलग सात स्थानों पर बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद हुई है।नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को रोहित चौहान को गिरफ्तार किया।पुलिस यह भी पढ़ें- सात बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, पुलिस ने जलालगढ़ से किया गिरफ्तार फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में रोहित के द्वारा च...