लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई पुलिस ने दो महिलाओं से लूट करने वाले शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक चेन टूटी हुई, एक लॉकेट, दो मोबाइल और घटना में प्रयोग बाइक बरामद की।पीजीआई पुलिस ने बताया कि शनिवार को वृंदावन योजना के सपना एन्क्लेव सेक्टर-18 निवासी राम दबन सिंह की पत्नी सोनी सिंह की बाइक सवार दो बदमाश चेन छीनकर भाग निकले थे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाईं। वहीं रायबरेली के हरचंदपुर अचलेश्वर गांव निवासी शेर बहादुर की पत्नी रेखा ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उतरेठिया के पास बाइक सवार बदमाश उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पीताम्बरा शक्तिपीठ के सामने एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपन...