अलीगढ़, अप्रैल 17 -- n अलीगढ़ व बुलंदशहर के कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज n पुलिस को अभियुक्त के फरार साथी फैजान की तलाशजट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल पुलिस ने बैंक से पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से चोरी किए गए रुपयों में से 18,000 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।बता दें कि बीते 10 अप्रैल को ग्राम ताहरपुर निवासी एक व्यक्ति बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में अभियुक्त और उसके साथी ने जानबूझकर पीड़ित की मोटरसाइकिल गिरा दी और उसे बातों में उलझाकर उसकी जेब से 50,000 रुपये लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- देशी तमंचा व कारतूस संग एक गिरफ्तार घटना की शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना व त्वरित...