झांसी, मई 30 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गांव सुकुवां में हुए टै्रक्टर-ट्रॉली चोरी से परदा उठाया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर को धर-दबोचा। उसके पास से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, तमंचा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। गांव सुकुवां से बीती 26 मई को ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट बृजेंद्र यादव ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी कड़ी में बीती देर रात उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, श्याम सिंह, प्रदीप कुमार, सौरभ तिवारी, आनंद सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस झरर घाट के पहले जंगल में गांव बड़ौरा के पास पहुंची। जहां पुलिस को देख छिपे बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई की गई। बाद में घेराबंदी कर बदमाश को धर-दबोचा। उसने अपना नाम अनूप सिंह जा...