चंदौली, अगस्त 17 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पुलिस ने बीते शनिवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा l पकड़ा गया आरोपी बिहार के कैमूर भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी लोरिक यादव है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को मालदह की ओर से आने वाले नहर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर खेत की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। वहीं बाइक चालक लोरिक यादव को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के अनुसार चंदौली स्थित श्रीराधा कृष्ण लॉन से बाइक चोरी की थ...