फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। चार माह पहले कलाखेल के एक घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपितों को पुलिस ने चोरी के माल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।एसपी आरती सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह फोर्स के साथ सोमवार रात करीब 10 बजकर 20 बजे अहमदगंज रोड स्थित बुढ़िया पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस ने सुनील निवासी हुल्लापुर थाना अल्लागंज जनपद शाहजहांपुर और जयप्रकाश निवासी गांव उस...