शातिर चोर का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड स्थित सब्जी मंडी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार शातिर विवेक कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सिकंदरपुर थाने के दारोगा केस के आईओ सुरेश कुमार सिंह ने नगर थानेदार को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इसके माध्यम से उन्होंने आरोपित के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी मांगी है, ताकि मामले में मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके। गिरफ्तार विवेक शहर के बालूघाट इलाके का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी और छिनतई के मामले दर्ज होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- शातिर चोर का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद कोर्ट में उसकी जमानत का विरोध किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.