प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जीआरपी ने नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कांशीराम सगरा में रहने वाले रेलवे अपराध के मामले में 10 मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को यात्रियों के चोरी हुए छह मोबाइल के साथ पकड़ा है। जीआरपी एसओ सुमित कुमार के अनुसार, नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी सगरा में रहने वाला शातिर सुधीर ने सोनी ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। जंक्शन के पास उसे पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ छह मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, लखनऊ जीआरपी में एनडीपीएस, चोरी सहित दस मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित को पकड़ने में जीआरपी के एसआई अनिल यादव, अतुल सिंह, मुकेश द्विवेदी, अजीत सिंह ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...