अंबेडकर नगर, फरवरी 2 -- दुलहूपुर। नाम बदल बदलकर अपराध करने वाले एक शातिर अभियुक्त को जलालपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल, दो अदद मोबाइल फोन तथा दो अदद पायल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जलालपुर, कादीपुर, अखंडनगर, पवई, शाहगंज थानों में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन भर से मुकदमे दर्ज हैं। मुखबिर की सूचना पर सरहुरपुर रोड स्थित सहकारी समिति के पास से पंकज सिंह उर्फ धनंजय उर्फ प्रमोद पुत्र लाल बहादुर उर्फ वैद्य निवासी रुपईपुर थाना अखंडनगर जनपद सुलतानपुर को गिराफ्तार किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने बीते रविवार को जमालपुर चौराहे पर एक वृद्ध महिला को झांसा व धमकी देकर उसके पायल उतरवा लिया था और फरार हो गया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। अभियुक्त के पास से बरामद ...