शातिर अपराधी को खीरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- थाना खीरी पुलिस ने वांछित वारण्टी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।जिसके ऊपर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि साडीनामा नहर पुल के पास से पुलिस ने पप्पू पासी पुत्र मोतीलाल पासी निवासी मुराउनटोला थाना खीरी को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है। वह दस विभिन्न मामलों में नामज़द है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.