अमरोहा, जून 24 -- अमरोहा। गैंगस्टर, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी उमर की गिरफ्तारी पर एसपी लखन सिंह यादव द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी में सहयोग करने या पनाह से जुड़ी सटीक सूचना देने वाले को अमरोहा पुलिस द्वारा नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि क्षेत्र के गांव टिकिया फतेहपुर निवासी उमर पुत्र मुन्ने शातिर अपराधी है। कई मुकदमों में उसकी तलाश है लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा है। साल 2022 में उसके खिलाफ शहर कोतवाली में दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न से संबंधित भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी उस पर विभिन्न थानों में जानलेवा हमला, सीएस व एनडीपीएस एक्ट के अलावा पशु क्रूरता के मुकदमे दर्ज हैं। अब आरोपी उमर की गिरफ्तारी ...