शातिरों ने मदद के बहाने एटीएम से 40 हजार पार किए
आगरा, मई 10 -- सदर के शमसाबाद रोड स्थित एक एटीएम में पीड़ित का कार्ड फंसाकर मदद के बहाने शातिरों ने उसके खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। यूपीआई के माध्यम से बैलेंस चेक करने पर पीड़ित को पैसे कटने की जानकारी हुई। उसके होश उड़ गए। पीड़ित जाहिद जफर रहमानी निवासी इंद्रापुरम शमसाबाद रोड सदर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जाहिद ने पुलिस को बताया कि तीन मई दोपहर करीब 12:30 बजे सौ फुटा राजपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनसे पैसे निकालने को कहा। यह भी पढ़ें- एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर 20 हजार उड़ाए आरोप है कि दोनों ने पहले से एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रखी थी। जैसे ही जाहिद ने एटीएम में कार्ड डाला, वह अंदर फंस गया। एक आरोपित ने मदद की बात कहकर कथित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.