कौशाम्बी, मई 3 -- मूरतगंज बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से शातिरों ने खरीदारी करने आई महिला का पर्स पार कर दिया। उसमें करीब 25 हजार रुपये थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरामुफ्ती निवासी संगीता देवी प्रजापति पत्नी रामशंकर ने बताया कि उसके भाई संतोष कुमार की शादी होने वाली है। इसी सिलसिले में 30 अप्रैल को वह खरीदारी करने मूरतगंज बाजार गई थी। कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान दो महिला व दो पुरुष भी पहुंच गए। इनके पास एक बच्चा भी था। वे सभी दुकानदार से कपड़े दिखाने के लिए कहने लगे। इसी दौरान आरोपी महिला ने पीड़िता का पर्स चोरी कर लिया। फिर सभी शातिर अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फरार हो गए। चोरी की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। डीएसपी चायल अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.