प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- गौरा। थाना फतनपुर के रामपुर नौडेरा निवासी सुनील कुमार बिंद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। पहली बार 50 हजार, दूसरी बार 30 हजार, तीसरी बार 10 हजार और चौथी बार पांच हजार रुपये रुपये निकल गए। उसने मामले की शिकायत 1930 नंबर पर करने के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गांधीबाजार को भी सूचना दी। बैंककर्मियों ने बताया कि खाते से रुपये निकले जरूर थे लेकिन उन्हें होल्ड कर दिया गया है। इसके बाद रविवार को फतनपुर थाना में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...