देहरादून, मार्च 25 -- भारत की पहली नेशनल इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून के आदिश घिल्डियाल ने 7.26 किलोग्राम का गोला 16.92 मीटर की दूरी तक फेंक कर शाटपुट इवेंट में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। यह प्रतियोगिता 24 व 25 मार्च को कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में आयोजित हुई। इस शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ ने आदिश को बधाई दी है। संघ सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि आदिश शाटपुट इवेंट का उभरता हुआ चेहरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...