बहराइच, मार्च 29 -- कैसरगंज, संवाददाता। विकास खंड कैसरगंज के गोड़हिया नंबर- एक स्थित खाले पुरवा में शाखा संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न न्याय पंचायतों से आए स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि विभाग संघचालक कृष्णानंद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के स्वयंसेवक निरंतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि शाखा में नियमित रूप से आने वाले स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और अपनत्व का भाव विकसित होता है, जो उन्हें राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा शाखा के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे खेल, व्यायाम और समता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उमेश खंड संघचालक, राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.