मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- जिला सहकारी बैंक अमरपुरकाशी के शाखा प्रबंधक के साथ अभ्रदता करने के मामले में की गई शिकायत की गई है। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली प्रभारी से शिकायत की की बेरनी समिति के कर्मचारियों ने बैंक में पहुंचकर उनके साथ गाली गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। बताया कि बेरनी समिति के कर्मचारी राजवीर सिंह यादव आंकिक एवं सहायक आंकिक प्रवेंद्र 30 मार्च को 3 बजे शराब पीकर शाखा में पहुंचे। जहां खुद के बैंक खाते में लोन की किस्त काटने पर नाराज हो गए और गाली गलौज करने लगे। इस बीच धमकी भी देने लगे,उस वक्त बैंक स्टाफ भी मौजूद था। अपने साथ अभद्रता की जानकारी पुलिस के अलावा एडीओ सहकारिता अनिल त्रिपाठी को भी दी, बाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह से शाखा प्रबंधक मिले और शिकायत की। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला कर्मचारियों...