सहारनपुर, जनवरी 2 -- शाकुंतलम वेलफेयर सोसाइटी ने अपना चौथा स्थापना दिवस शास्त्रीय भजन संध्या के बीच पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह प्रतिभाओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन कंपाउंड स्थित तलवार फार्म पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित देवेंद्र शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह पूजन और हवन यज्ञ से हुआ। प्रमुख संगीताचार्य प्रवेश चौधरी एवं उनकी टीम ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों पर आधारित फाल्गुनी शर्मा द्वारा निर्मित एक रोचक फन वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की रचनात्मक प्रतिभा को सराहा गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.