नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरी-छिपे मछली खाने वाले एक बुजुर्ग की पोल तब खुल गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया। 20 दिन तक तकलीफ के साथ वह चार अस्पतालों में भटका लेकिन राहत नहीं मिली। आखिर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचा। डॉक्टरों के पूछने पर परिवार ने दावा किया कि वह लोग शाकाहारी हैं। मरीज ने भी मछली या किसी अन्य मांसाहार के सेवन से इनकार किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की टीम ने 20 मिनट में आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से गले में गहराई तक फंसे मछली के कांटे को बाहर निकाला। यह देख बुजुर्ग भी थोड़ा असहज हुए और कहा कि 'अब तो चोरी पकड़ ली गई...क्या करूं।' ये मामला बर्रा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 77 साल के बुजुर्ग के गले में 25 अक्टूबर...