उन्नाव, जून 11 -- हिलौली। बाबा जयगुरुदेव के अनुयायी ने सत्संग दौरान कहा कि बाबा के सपनों को पूरा करना हम गुरुभाई व बहनों का परम कर्तव्य है। सभी शाकाहारी रहने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोगों के अंदर बाबाजी के पदचिन्हों पर चलने की लालसा होनी चाहिए। हिलौली के मदान मोहल्ला में आयोजित सत्संग में लखनऊ निवासी बाबा जय गुरुदेव के अनुयायी श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि शाकाहारी बने, जैसा अन्न वैसा मन। प्रबंधक आरके आर्या ने उपस्थित गुरुभाई और बहनों सहित अन्य लोगों से शाकाहारी रहने का आह्वान किया। इस दौरान भजन के माध्यम से गुरुभाईयों को जयगुरुदेव के संकल्पों को दोहराया। अंत में सत्संग आयोजक रामश्री ने सभी का आभार प्रकट किया। परमेश्वरदीन, धनीराम, राजेश, सरोज व अशोक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...