बहराइच, जनवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन, एपिडा एवं कृषि,औद्यानिक उत्पाद निर्यात के सम्बन्ध में कृषि भवन, बहराइच के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों एवं एफपीओ के निदेशक एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद में उत्पादित होने वाले शाकभाजी, फल, कृषि फसलों आदि को विदेशों में विक्रय करने की योजना पर चर्चा की गई। साथ ही उत्पादक के गुणवत्ता व कीटनाशक, पेस्टीसाइज, विष मुक्त खेती के प्रक्रिया के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानन्दा, एस.डी.ई.ए.ओ. ...