सहारपुर, मार्च 16 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर जिले के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं, सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेला क्षेत्र के आसपास कई स्थानों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित लिखे बैनर लगा दिए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवरात्र धार्मिक आस्था का पर्व है और मेले में रोजगार भी हिंदू समाज के लोग ही करें। माता शकंभरी क्षेत्र में हर बार नवरात्र मेला लगता है जिसमें लााखें की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक, विहिप जिला मंत्री योगेश चौहान और जिला संयोजक अनुज सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और प...