सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री बृजेश सिंह ने शनिवार को शाकंभरी देवी कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जमकर फटकार लगाई। दरअसल प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार ने राज्यमंत्री को बताया कि कॉरिडोर का करीब 32 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है, ऐसे में काम कैसे पूरा होगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शाकंभरी कॉरिडोर निर्माण की धीमी गति पर मंत्री नाराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...