प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों को बेचे जाने के मामले में चायल विधायक पूजा पाल की शिकायत पर गठित एसआईटी अब सक्रिय हो गई है। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता वाली कमेटी अब जांच करेगी कि माफिया की बेनामी संपत्तियों की कीमत कहीं उसकी पत्नी शाइस्ता, उसके बेटे और अशरफ की बीवी जैनब को तो नहीं भेजी जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब विधायक पूजा पाल ने शिकायत की तो लखनऊ से विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने एक पत्र मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व पीडीए वीसी को भेजा है। जिस पत्र में इसका जिक्र किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीडीए की 165 करोड़ की जमीन माफिया के नाम थी दर्ज इस पत्र में कहा गया है कि मौजा ऐनुद्दीनपुर में काफी जमीन माफिया और उसके करीबियों ने खरी...