लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शाइन सिटी के संचालकों ने निवेशकों को रियल स्टेट की आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा अपने एजेंटों के माध्यम से बेनामी संपत्तियां जुटाने में खपाया था। खासकर मुख्य आरोपी राशिद नसीम की इसमें बड़ी भूमिका थी और उसने दुबई में बैठकर कई कीमती बेनामी संपत्तियों का सौदा भी किया था। भगोड़े राशिद नसीम की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तारी के बाद अब इस खेल में शामिल रहे उसके बड़े एजेंटों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद भी जागी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग एक वर्ष पहले शाइन सिटी के एजेंट प्रयागराज निवासी मो. जावेद के खाते में जमा 55.07 लाख रुपये जब्त कराए थे और उसके जरिए खरीदी गईं संपत्तियों की जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया था कि निवेशकों से ठगी के बाद दुबई भाग निकले शाइन सिट...