वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की दुबई में गिरफ्तारी के बाद निवेशकों में रुपये वापसी की उम्मीद जगी है। करेली (प्रयागराज) निवासी राशिद नसीम ने एजेंटों के जरिये वाराणसी में सैकड़ों लोगों को शिकार बनाया था। यहां उसने निवेशकों के पैसे से राजातालाब, पिंडरा, चंदौली में करीब 45 करोड़ की अचल संपत्तियां बनाईं। रााशिद, उसके भाई आसिफ, डायरेक्टर लक्सा निवासी अमिताभ श्रीवास्तव, उसकी पत्नी मीरा, सुसुवाही के राजीव सिंह, बिहार के मुस्ताक समेत दर्जनों प्रबंधकों और एजेंटों के खिलाफ अकेले वाराणसी में ही 127 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसमें पूर्व में दर्ज 108 मामलों में ईओडब्ल्यू वाराणसी जांच में जुटी थी। बाद में केस ईडी को हैंडओवर हो गया। इधर छह माह में दर...