रामनगर, फरवरी 3 -- रामनगर। शाइनिंग स्टार भगतपुर तड़ियाल स्कूल को विप्रो आर्थियन राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया, यह अवॉर्ड विद्यालय को सस्टेनेबिलिटी शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता व शिक्षा में नवाचार के लिए दिया है। स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण के बारे में लोगों को नाटक के जरिए जागरूक किया था। टीम का नेतृत्व शिक्षिका सरिता नेगी ने किया। जिसमें राशि तिवारी, जागृत तिवारी, अंशिका नेगी, अंकिता राजवार ने प्रतिभाग किया। वहीं विद्यालय में संजय रिखाड़ी निर्देशित नाटक द लॉस्ट वर्ल्ड हमारे समय का प्रतिबिंब का मंचन हुआ। यहां स्कूल के डायरेक्टर डीएस नेगी, प्रधानाध्यापिका तुलसी सिंह, घनश्याम जोशी, राजेंद्र सिंह, अमित तिवारी, सरिता नेगी, देवेंद्र रावत, आनंद रावत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...