मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को शाइनिंग स्टार्स राइम रेसिटेशन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनन्या राणा, शिल्पा मलिक, विकास राणा, डॉ. राजीव, स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल और मीना सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे कलाकारों ने 'ना मांगे हीरा मोती' और 'जिंदगी की यही रीत है' जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में रैंप वॉक कर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा 1 से 1...