मुंबई।, नवम्बर 20 -- सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध करने वाली एकनाथ शिंदे की शिवसेना विवादों में घिर गई है। इस दौरान शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने अपना विरोध जताते हुए कुछ तस्वीरें फाड़ीं, जिसमें बालासाहेब ठाकरे की भी फोटो थी। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत इसके लिए माफी मांगी और इसे एक गलती करार दिया। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट माफी से संतुष्ट नहीं है। शिवसेना (UBT) की तरफ से एक विवादित घोषणा की गई है। शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को एक लाख 71 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। शिवसेना (UBT) की पिंपरी-चिंचवड के अध्यक्ष चेतन पवार ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए पत्रकारों से कहा, "आप सभी जानते हैं कि मुंबई में हमारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने पहले ही शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की...