नई दिल्ली, जून 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G-7 समिट के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की। लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए। ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, कूल और टोटल किलर बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कुछ देर में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक G7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख ...