हजारीबाग, मई 29 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। रजा जामा मस्जिद बरकट्ठा के इमाम मुफ्ती मोहिब आलम ने सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। इमाम ने मौके पर क्षेत्र में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी। कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ सभी गिले शिकवे को भूलकर मिलजुल कर मनाने का पैगाम लाता है। नमाज के बाद लोंगो ने एक दुसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्वबकरीद मिलन समारोह पर्व को लेकर झामुमो केंद्रीय सदस्य यासिन खान के कोनहराखुर्द स्थित आवास पर बकरीद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोग शामिल हुए। पर्व के मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पू...