गिरडीह, फरवरी 13 -- शांति से महाशिवरात्रि मनाने की अपील देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र में अवस्थित भगवान शिव-पार्वती मंदिरों में रविवार को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि मनाने की अपील की गई। महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को देवरी थाना परिसर में थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने उपस्थित लोगों को शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से शिव बारात की झांकी एवं विवाह महोत्सव मनाने की अपील की। मौके पर जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजेन्द्र नारायण देव, श्रीराम गिरि, बालेश्वर राय, सत्यदेव गिरि, गौतम गिरि, विशेश्वर गिरि, मिथलेश गिरी, बीतेंद्र गिरि, अनिरुद्ध सिंह, मदन प्रसाद सिंह आदि लोग उपस्थि...