रामगढ़, मई 26 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। बकरीद को लेकर रजरप्पा पुलिस ने मंगलवार को संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने अपील किया कि लोग शांति से और भाईचारगी के साथ त्योहार मनाये। किसी को भी कोई दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखा जाए। कानून का पालन हो। लोगों की सेवा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। फ़्लैक मार्च की शुरुआत बस स्टैंड से हुई। यह मार्च कब्रिस्तान होते हुए ईदगाह मैदान जवाहर रोड, बाबू दरवाजा होते हुए चट्टी बाजार में जाकर समाप्त हुआ। मार्च का नेतृत्व डीएसपी ने किया। मौके पर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, रंजीत कुमार महतो, अशोक कुमार, रोहित राज, निरंजन कुमार समेत कई अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बेरमो पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में निक...