मधुबनी, मई 27 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांति के माहौल में मनाने का संदेश पुलिस ने मधवापुर में फ्लैग मार्च के जरिये दिया। बुधवार की शाम को मधवापुर बाजार और पेठियागाछी समेत सीमावर्ती सड़कों पर सशस्त्र पुलिसबल के साथ एसएसबी जवानों ने भी पैदल मार्च किया। थानाध्यक्ष हर्षराज ने कहा कि पर्व को अच्छे तरीके से मनाने में अन्य मजहब के लोग भी सहयोग करें। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान चौकस रहने के लिए निर्देशित किया। गांवों व चौक चौराहों पर पैनी नजर रखते हुए, हरेक गतिविधियों से थाने को अवगत कराते रहने की खास हिदायत चौकीदारों को थानाध्यक्ष ने दी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- पारू में निकाला गया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर कर्रा मे निकाला फ्लैग मार्च

हिंदी हिन्दुस्त...