बेगुसराय, मई 25 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी थाना व एफसीआई थाना में बकरीद को लेकर रविवार की शाम हुई शांति समिति की बैठक में सदर एसडीपीओ सदर टू कुमारी दुर्गा शक्ति ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सदभावपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की। वहीं पुलिस को भी चौकस रहने का निर्देश दिया। सदर एसडीपीओ टू ने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है तो इसकी विलंब सूचना संबंधित थाना पुलिस को दें। अफवाह से बचें। असामाजिक तत्वों व हुड़दगियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही क्षेत्र में शांति रह सकता है। मौके पर थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर विकास कुमार रंजन, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, एसआई पप्पू कुमार, रोहित कुमार, अरूण कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार, अभिजीत कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- शांति से बकरीद मनाने की अपील यह भ...