सिमडेगा, मई 12 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।थाना परिसर में रविवार को शांति समिति सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी सकलदेव महतो का बुके भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को थाना प्रभारी के समक्ष रखा। लोगों ने विशेष रूप से बढ़ते नशापान, गांजा कारोबार एवं जुआ जैसे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर चलाएं छापेमारी अभियान : डीएम ...